प्रवाल विरंजन क्या है (prawal viranjan kya hai) –
प्रवाल विरंजन, प्रवाल भित्ति में होने वाले प्रकार की बीमारी है! इस बीमारी के प्रभाव में आने प्रवालों का विकास अवरुद्ध हो जाता है और वह अपना रंग परिवर्तित करने लगते हैं! ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रवाल द्वारा कैल्शियम कार्बोनेट का स्त्राव बंद हो जाता है!
कैल्शियम कार्बोनेट के स्त्राव के कारण ही प्रवाल भित्तियों का विकास होता है! इस प्रकार की बीमारी प्रभावों में अधिक लंबे समय तक नहीं रहती हैं! कुछ ही अवधि में प्रवालों को इससे छुटकारा मिल जाता है! इस प्रकार की प्रवाल में होने वाली बीमारी की खोज 1983 में प्रशांत महासागर के पूर्वी तट पर की गई थी!
प्रवाल विरंजन के कारण (prawal viranjan ke karan) –
प्रवालों की विरंजित होने के कारणों का अभी तक कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है! प्रमाण के आधार पर इसके कई कारण हो सकते हैं! जैसे – वैश्विक तापन, सागरीय प्रदूषण आदि! ग्लोबल वार्मिंग आज विश्व में ज्वलंत समस्या बनी हुई है! इस तापन का प्रभाव महासागरों पर भी पड़ता है! प्रवाल समुद्रों के अभिन्न अंग है! इनके जीवित रहने के लिए उच्च तापमान की आवश्यकता होती है!
प्रवाल न अधिक जल में और न अधिक ठंडे जल में पनप सकते हैं! प्रवाल अधिक गहराई में भी नहीं पनप सकते, क्योंकि 60-70 मीटर से अधिक गहराई में प्रवाल मर जाते हैं! प्रवालों को विकसित होने के लिए स्वच्छ जल और औसत सागरीय लवणता 27% से 30% होना चाहिए अन्यथा प्रवाल जीवित नहीं रह पाएंगे! इस प्रकार के उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर प्रवाल विरंजन के कई कारण सामने आते हैं –
(1) समुद्री जहाजों की धुलाई के कारण तेल जैसे हानिकारक पदार्थ समुद्री जल में मिल जाते हैं और यह पदार्थ समुद्री जीवों को हानि पहुंचाते हैं!
(2) बढ़ता तापमान प्रवालों के विकास को बाधित करता है!
(3) परमाणु शक्ति बनने की होड़ में किए जा रहे परमाणु परीक्षण भी प्रदूषण का एक अंग है, जिससे समुद्र जीवों और प्रवालों को हानि पहुंचती है!
(4) मनुष्य प्रवाल भित्ति की खुली खान से चूना पत्थर प्राप्त करता है तथा तेल प्राप्ति की खोज में बोरिंग करता है, जिससे गाद उत्पन्न होती है! इस प्रकार के कार्य प्रवाल के लिए खतरनाक होते हैं! क्योंकि प्रवाल गंदगी या गाद में अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं!
प्रवाल विरंजन का जलीय जीवन पर प्रभाव –
प्रवाल भित्तियाँ अनेक जैव विविध पारितंत्रों के लिए सहायक प्रणाली हैं! वे कई प्रजातियों जैसे समुद्री कछुए, मछलियों, केकड़ों, समुद्री पक्षियों, झींगा, जेलीफ़िश, स्टारफ़िश और कई अन्य जीवों के लिए जीवित रहने का स्रोत हैं। वे कई प्रजातियों को आश्रय और सुरक्षा प्रदान करते हैं! कोरल रीफ भी समुद्री खाद्य श्रृंखलाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं! चूंकि प्रवाल भित्तियाँ विरंजन के कारण नष्ट हो जाती हैं, जिससे समुद्री जीवन और समुद्री खाद्य श्रृंखला गड़बड़ा जाती है और कुछ प्रजातियों को विलुप्त होने का सामना करना पड़ सकता है!
प्रवाल विरंजन का मनुष्यों पर प्रभाव (prawal viranjan ka manushya par prabhav) –
प्रवाल भित्तियाँ तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मनुष्यों के लिए एक सहायक प्रणाली हैं! उनका लोगों की सुरक्षा, भोजन और आजीविका पर प्रभाव पड़ता है! प्रवाल भित्तियाँ तटीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित रखते हुए तूफानी लहरों और लहरों के बल को अवशोषित करने के लिए प्राकृतिक बाधाओं के रूप में कार्य करती हैं!
यदि प्रवाल भित्तियाँ नहीं हैं, तो हमें हस्तनिर्मित रूप से एक समुद्री दीवार बनानी होगी जो बहुत महंगी होगी, कम प्रभाव डालेगी, और पर्यावरण के लिए हानिकारक होगी! प्रवाल विरंजन मछलियों और उन लोगों को भी प्रभावित करता है जो अपनी आय के स्रोत के लिए मछलियों पर निर्भर हैं! इसके अलावा, कोरल रीफ पर्यटन कई व्यक्तियों के लिए आय का स्रोत है और देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान देता है!
आपको यह भी पढना चाहिए –
प्रवाल भित्ति क्या हैं? प्रवाल भित्ति के प्रकार, उत्पति, महत्व