भारत के भूगोल से संबंधित प्रश्न (bharat ka bhugol se sambandhit prashn uttar) –
भारत एक विशाल और विविधता वाला देश है! यहां विभिन्न प्रकार की भू आकृतियों पाई जाती है! भारत के भूगोल से संबंधित प्रश्न इस प्रकार है
प्रश्न :-भारत का क्षेत्रफल कितना किमी. है?
उत्तर :- 32,87,263 वर्ग
प्रश्न :- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में कौन स्थान है?
उत्तर :- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में सातवां स्थान है!
प्रश्न :- भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना किमी. है?
उत्तर :- 3,214 किमी. है!
प्रश्न :- भारत का पूरब से पश्चिम विस्तार कितना किमी. है?
उत्तर :- 2,933 किमी. है!
प्रश्न :- भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी किमी. है?
उत्तर :- 15,200 किमी. है!
प्रश्न :- भारत के तटीय भाग की लंबाई कितने किमी. है?
उत्तर :- भारत के तटीय भाग की लंबाई 7,516.6 किमी. है परंतु मुख्य तटीय भाग की लंबाई 6,100 किमी. है!
प्रश्न :- भारत कितने देशों के साथ सीमा साझा करता है?
उत्तर :- सात (7)!
प्रश्न :- भारत की सर्वाधिक सीमा किसके साथ साझा होती है?
उत्तर :- बांग्लादेश (4096 किमी.)!
प्रश्न :- भारत किन देशों के साथ सीमा साझा करता है?
उत्तर :- बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान तथा अफगानिस्तान आदि के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है!
प्रश्न :- भारत के साथ जलीय सीमा साझा करते हैं!
उत्तर :- पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि!
प्रश्न :- भारत किन देशों के साथ जल और स्थलीय सीमा दोनों साझा करता है!
उत्तर :- भारत – बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान के साथ जल और स्थलीय सीमा दोनों साझा करता है!
प्रश्न :- भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु कौन सा है?
उत्तर :- भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है,जो ग्रेट निकोबार दीप में स्थित है!
प्रश्न :- भारत का सबसे उत्तरी बिंदु कौन सा हैं?
उत्तर :- भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित में स्थित है!
प्रश्न :- भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन सा है?
उत्तर :- भारत का सबसे पूर्वी बिंदु वालांगू हैं जो अरुणाचल प्रदेश में स्थित है!
प्रश्न :- भारत एवं चीन के बीच कौन सी रेखा हैं?
उत्तर :- भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते हैं! यह रेखा शिमला 1914 ई. में निर्धारित की गई थी!
प्रश्न :- श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा सबसे निकटवर्ती समुद्री पड़ोसी देश कौन सा है?
उत्तर :-श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा सबसे निकटवर्ती समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है,जो भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित है!
प्रश्न :- मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर :- मानक समय रेखा भारत के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है!
प्रश्न :- भारत का मानक समय कितना है
उत्तर :- भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है!
उत्तर :- भारत का मानक समय ग्रीनविच के समय से 5.30 घंटे आगे है!
प्रश्न :- भारतीय उपमहाद्वीप में कौन-कौन से देश सम्मिलित हैं ?
उत्तर :- भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान को शामिल किया जाता है!
प्रश्न :- भारत में कितने राज्य तटरेखा से लगे हुए हैं ?
उत्तर :- भारत में 9 राज्य तटरेखा से लगे हुए हैं, यह राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश उड़ीसा, पश्चिम बंगाल है!
प्रश्न :- भारत की सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौन सा है
उत्तर :- भारत की सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है, जिसकी तट रेखा 1,663 कि. मी. हैं! इसके पश्चात आंध्र प्रदेश की तट रेखा सबसे लंबी है!
प्रश्न :- कौन सी नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है?
उत्तर :- संकोश नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है!
प्रश्न :- जोजिला दर्रे का निर्माण किस नदी द्वारा किया जाता हैं?
उत्तर :- जोजिला दर्रे का निर्माण सिंधु नदी द्वारा किया जाता हैं!
प्रश्न :- भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर :- गॉडविन ऑस्टिन या K2 काराकोरम की सर्वोच्च श्रेणी है, जो भारत की सबसे ऊंची चोटी है!
प्रश्न :- दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है?
उत्तर :- अनैमुडी (अनैमुदि) अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी हैं, जिसकी ऊंचाई 2,906 मीटर है!
प्रश्न :- दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है?
उत्तर :- दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी का नाम डोडाबेट्टा है! यह दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 2,637 मी. है!
प्रश्न :- भारत का रूर किसे कहते हैं?
उत्तर :- छोटा नागपुर का पठार खनिज भंडारण की दृष्टि से समृद्ध है, इसलिए भारत का रूर कहा जाता है!
आपने इस पोस्ट में भारत के भूगोल से संबंधित प्रश्न उत्तरों के बारे में जाना, इसी प्रकार की पोस्ट पाने के लिए आप हम से जुड़े रहे!