भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूचियां –
भारत में केंद्र-राज्य-संबंध संघवाद की ओर उन्मुख् है और संघवाद की प्रणाली को कनाडा के संविधान से अपनाया गया है! भारतीय संविधान में केंद्र और राज्य के मध्य विधायी, प्रशासनिक तथा वित्तीय शक्तियों का विभाजन किया गया है, लेकिन न्यायपालिका को विभाजन की परिधि से बाहर रखा गया है! भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में केंद्र एवं राज्य की शक्तियों से संबंधित तीन सूची(list) दी गई है

संघ सूची क्या है (What is Union list in hindi) –
संघ सूची में उन विषय को शामिल किया जाता है जो राष्ट्रीय महत्व के हैं तथा जिन पर कानून बनाना एकमात्र अधिकार केंद्रीय विधायिका या संसद को प्राप्त है इस सूची में इस समय कुल 100 विषय है! (मूलतः 97)
संघ सूची के विषय 2021 (Union List Subjects in hindi) –
संघ सूची के प्रमुख विषय इस प्रकार है -भारत की रक्षा, विदेश मामले, युद्ध, अंतरराष्ट्रीय संधि, अणुशक्ति, सीमा शुल्क, जनगणना, विदेशी ऋण, डाक एवं तार, प्रसारण, टेलीफोन, विदेशी व्यापार, रेल तथा वायु एवं जल परिवहन ,राष्ट्रीय राजमार्ग, छावनी क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन, केंद्रीय आसूचना और अन्वेषण ब्यूरो, विदेश कार्य, संयुक्त राष्ट्र संघ, विदेशों से संधि और करार करना, पासपोर्ट और वीजा, भारत के बाहर स्थानों के लिए तीर्थ आदि!
राज्य सूची क्या है (What is State List in hindi) –
राज्य सूची में उनसे को शामिल किया गया है जो स्थानीय महत्व के हैं तथा जिन पर कानून बनाने का एकमात्र अधिकार राज्य विधान मडल को प्राप्त है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में संसद भी कानून बना सकती है इस सूची में शामिल विषयों की संख्या इस समय 61 है (मूलत:66 विषय) !
राज्य के प्रमुख विषय 2021 (Main subjects of the state in hindi)-
राज्य सूची के प्रमुख विषय इस प्रकार है – लोकसेवा, कृषि, वन कारागार,स्थानीय शासन, पुलिस, लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता, सिंचाई, कृषि -आय पर कर, आदि!
समवर्ती सूची क्या है (What is Concurrent List in hindi) –
समवर्ती सूची में शामिल विषयों पर संसद तथा राज्य विधानमंडल दोनों द्वारा कानून बनाया जाता है और यदि दोनों कानूनों में विरोध हो, तो संसद द्वारा निर्मित कानूनी माननीय होगा!
समवर्ती सूची के प्रमुख विषय 2021 (Main subjects of concurrent list in hindi) –
समवर्ती सूची के प्रमुख विषय इस प्रकार है- राष्ट्रीय जलमार्ग, परिवार नियोजन, जनसंख्या नियंत्रण, समाचार पत्र, कारखाना, शिक्षा, आर्थिक व सामाजिक योजना, वन, विद्युत कारखाने, कीमत नियंत्रण, व्यक्तियों की सहायता और पुनर्वास आदि!
इन्है भी पढें –