प्लेट विवर्तनिकी तथा महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत में अंतर (plate vivartaniki tatha Mahadvipiy visthapan siddhant me 4 antar) –
यद्यपि पृथ्वी की उत्पत्ति की समस्या अत्याधिक जटिल एवं विवादास्पद है तो वहीं महाद्वीपों और महासागरों की उत्पत्ति की समस्या भी कम जटिल नहीं है! संपूर्ण पृथ्वी पर महासागर तथा महाद्वीप दो प्रमुख अंग माने जाते हैं, किंतु उनके विस्तार, उत्पत्ति एवं विकास के विषय में एक मत का अभाव है!
पृथ्वी पर स्थित इस भौगोलिक विभाजन को स्पष्ट करने के लिए अनेक सिद्धांत या अवधारणाएं प्रस्तुत की गई है, जिनमें वेगनर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत प्रमुख है! प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैरी हैंंस ने 1962 ई. में प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत प्रस्तुत किया, जो वेगनर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत का विकास माना जाता है! फिर भी प्लेट विवर्तनिकी तथा महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत में अंतर हैं!
प्लेट विवर्तनिकी तथा महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत में अंतर (plate vivartaniki tatha Mahadvipiy visthapan siddhant me antar) –
प्लेट विवर्तनिकी सिद्वांत तथा महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत में अंतर इस प्रकार हैं –
(1) प्लेट विवर्तनिकी सिद्वांत का प्रतिपादन 1962 ई. हैरी हैंंस द्वारा किया गया, जबकि महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत का प्रतिपादन अल्फ्रेड वेगनर द्वारा 1912 ई. में किया गया!
(2) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी को लिथोस्फियर, स्थेनोस्फियर तथा मैसोस्फियर में बांटा जाता है, जबकि महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी को सियाल, सीमा तथा निफे नामक तीन परतों में बांटा जाता हैं!
(3) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार केवल महाद्वीपों में ही नहीं बल्कि महासागरों में भी गति होती है, जबकि महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के अनुसार केवल महाद्वीपों में ही गति होती है!
(4) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार प्लेटों के टूटे हुए टुकड़े सभी दिशाओं में विस्थापित होते हैं. जबकि महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के अनुसार पेन्जिया के टूटने से महाद्वीपों का विस्थापन पश्चिमी तथा उत्तरी दिशा में हुआ है!
(5) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत में, यह माना जाता था कि महाद्वीप केवल प्लेट का एक हिस्सा हैं और प्लेट गतिमान है, जबकि विस्थापन सिद्धांत में, यह माना जाता था कि महाद्वीप गतिमान हैं!
(6) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत का मानना है कि प्लेट की गति होने का कारण मैंटल के अंदर बहने वाला संवहन धारा है, जबकि महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत का मानना था कि महाद्वीपों के बहाव की ताकतें गुरूत्वाकर्षण बल और ज्वारीय बल हैं!
आपको यह भी पढना चाहिए –
वेगनर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्वांत क्या हैं? इसके पक्ष में प्रमाण एवं आलोचना
Nice question