पुष्प विज्ञान क्या हैं? पुष्प विज्ञान का महत्व

पुष्प विज्ञान क्या हैं (pushp vigyan kya hai) –

मानव के प्रकृति प्रेम की सौंदर्यमयी एवं आकर्षक भावनाओं को भूमि पर वृक्ष, झाडियों, लताओं एवं पुष्पों के माध्यम से व्यक्त करने के तरीके को पुष्प विज्ञान कहते हैं! पुष्प विज्ञान उद्यानिकी की वह शाखा है जिसमें पुष्प उत्पादन एवं बागों को सुशोभित करने वाले पेड़-पौधों का अध्ययन किया जाता है! इसके अंतर्गत पुष्प या फूलों की खेती की जाती है! इन पुष्पों का प्रयोग सौंदर्य बढ़ाने के साथ-साथ व्यापारिक उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है! 

पुष्प विज्ञान का महत्व (pushp vigyan ka mahatva) –

पुष्पोत्पादन का महत्व इस प्रकार है –

(1) सजावटी महत्व – 

सजावटी पौधों का उपयोग विभिन्न जगहों जैसे घर, कार्यालय, शादी समारोह, बंगला आदि को सजाने हेतु किया जाता है, जिससे इन स्थानों की सुंदरता बढ़ जाती है! इसके अलावा पार्क, गार्डन्स, लॉन आदि को सुंदर बनाने के लिए विभिन्न पौधों को लगाया जाता है! भारत में विश्व प्रसिद्ध उद्यान जैसे लालबाग बेंगलुरु, मुगल गार्डन नई दिल्ली, वृंदावन गार्डन मैसूर, राष्ट्रीय उद्यान (ऊटी) आदि में ये पौधे वातावरण को सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं! 

(2)  मनोरंजन हेतु – 

मनुष्य अपने व्यस्त कार्यों एवं अन्य मानसिक परेशानियों से तंग आकर मनोरंजन के साधन ढूंढता है! इन सभी साधनों में अलंकृत बागवानी एक सस्ता एवं अच्छा मनोरंजन साधन है! इसमें लोग पार्कों, उद्यानों आदि में जाकर स्वयं को ताजा महसूस करते हैं! मानव अपनी छत या बालकनी में पौधे लगाकर ऐसा वातावरण भी पैदा कर सकता है! सुंदर पौधे के बीच रहकर मानव को मानसिक सुख की अनुभूति होती है! 

(3) आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व – 

भारत में विभिन्न पुष्प या पुष्प वाले पौधे विभिन्न देवी देवताओं या अध्यात्म से जुड़े हैं, जैसे – कदंब का वृक्ष कृष्ण, पलाश के लाल पुष्प भगवान शंकर, नीलकमल विष्णु, कचनार के पुष्प लक्ष्मी, अशोक सीता माता से संबंधित है! इसके अलावा हर रोज मंदिर, गुरुद्वारा आदि कार्यों में देवी देवता की पूजा अर्चना के लिए फुलों का अर्पण प्राचीन परंपरा है! 

(4) आर्थिक महत्व – 

आधुनिक युग में फूल व्यावसायिक तौर पर उगाए जाने लगे हैं, जिससे धन की प्राप्ति होती है, और अर्थव्यवस्था में भी सुधार आता है! विभिन्न मेट्रो शहर में हर रोज फूलों का उपयोग गजरा, माला, लावणी बनाने के लिए किया जाता है! इसके अलावा इत्र, सुगंधित तेल आदि बनाने में भी प्रयोग होते हैं, जो काफी महंगा बिकता है! अतः कट फूल की मांग रोज बढ़ती जा रही है, जिससे इस उद्योग का महत्व भी बढ़ता जा रहा है!  

सजावटी बागवानी का महत्व –

(1) सजावटी बागवानी पर्यावरण और परिदृश्य को सुंदर बनाती है, जिससे सार्वजनिक और निजी स्थानों की सुंदरता और आकर्षण बढ़ता है।

(2) सजावटी बागवानी वायु गुणवत्ता में सुधार करती है, क्योंकि पौधे CO2 अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

(3) हरियाली और सुंदर बागवानी का दृश्य तनाव को कम करने, मन को शांति प्रदान करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

(4) पार्क और सार्वजनिक उद्यान सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थान प्रदान करते हैं, जिससे सामाजिक जुड़ाव और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिलता है।

(5) सजावटी बागवानी के माध्यम से जल संचयन, मृदा संरक्षण, और प्राकृतिक संसाधनों का कुशल उपयोग किया जा सकता है।

(6) सुंदर बागवानी और भूदृश्य डिजाइन रियल एस्टेट के मूल्य को बढ़ा सकते हैं और संपत्ति की आकर्षण को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, यह पर्यटन को आकर्षित कर सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकता है।

आपको यह भी पढना चाहिए –

मत्स्य पालन क्या हैं? मत्स्य पालन के प्रकार, महत्व, समस्याएं

पशुपालन क्या हैं? पशुपालन का महत्व एवं समस्याएं

Leave a Comment

error: Content is protected !!