भारत का भूगोल सामान्य जानकारी (bharat ka bhugol in hindi) –
Table of Contents
show
भारत एक विशाल एवं विविधता वाला देश है! भारत का भूगोल इस प्रकार है
- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है, जोकि संपूर्ण विश्व का 2.42% क्षेत्रफल है! भारत क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है!
- भारत उत्तरी गोलार्ध में 8°4′ – 37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ – 97°25′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है! इस प्रकार भारत उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है!
- संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार के मध्य है तथा भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 29° है!
- भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार 3,214 किमी. है तथा पूरब से पश्चिम विस्तार 2,933 किमी. है!
- भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15,200 किमी. है इसके तटीय भाग की लंबाई 7,516.6 किमी. है परंतु मुख्य तटीय भाग की लंबाई 6,100 किमी. है!
- भारत सात देशों के साथ सीमा साझा करता है! भारत की सर्वाधिक सीमा बांग्लादेश से साझा होती है तथा सबसे कम सीमा अफगानिस्तान के साथ साझा होती है!
- बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान तथा अफगानिस्तान आदि के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है!
- पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि भारत के साथ जलीय सीमा साझा करते हैं!
- भारत – बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान के साथ जल और स्थलीय सीमा दोनों साझा करता है!
- भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है, जो ग्रेट निकोबार दीप में स्थित है! भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है!
- भारत का सबसे पूर्वी बिंदु वालांगू (अरुणाचल प्रदेश) में है तथा पश्चिमी बिंदु सरक्रीक (गुजरात) में है!
- भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते हैं! यह रेखा शिमला 1914 ई. में निर्धारित की गई थी!
- भारत और अफगानिस्तान के बीच डयुण्ड रेखा है, जिसे 1896 ई. में सरकार द्वारा निर्धारित किया गया था! अब यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है!
- श्रीलंका भारत से पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है!
- श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा सबसे निकटवर्ती समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है, जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है!
- भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच रेखा से 5.30 घंटा आगे है! पूर्वी देशांतर पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है!
- कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है! कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है, जो राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम है!
- भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान को शामिल किया जाता है!
- सर्वाधिक राज्यों की सीमाओं से लगा राज्य उत्तर प्रदेश हैं! इसकी सीमा 8 राज्यों तथा दिल्ली से लगी हुई है!
- भारतीय राज्यों में गुजरात (1663 किमी.) राज्य की तट रेखा सर्वाधिक लंबी है. इसके बाद आंध्रप्रदेश की तट रेखा है!
- भारत के 9 राज्य तटरेखा से लगे हुए हैं यह राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश उड़ीसा, पश्चिम बंगाल है!
- संकोश नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है!
- यांग्याप दर्रे के पास ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है!
- जोजिला दर्रे का निर्माण सिंधु नदी द्वारा, शिपकीला दर्रे का निर्माण सतलाज नदी द्वारा, जेलेप्ला दर्रे का निर्माण तिस्ता नदी द्वारा हुआ है!
- जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊंचा (5,624 मी.) दर्रा है! यहां से चीन जाने वाली सड़क बनाई गई है!
- बनिहाल दर्रा से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है! जवाहर सुरंग इसी में स्थित है!
- तुजू दर्रा (मणिपुर) भारत और म्यांमार को जोड़ता है!
- जीवित जड़ पुल मेघालय में पाए जाते हैं! तीन अर्द्ध चंद्राकार समुद्र तट कन्याकुमारी में मिलते हैं!
- भारत में रामेश्वर के निकट धनुष्कोड़ी और श्रीलंका के तैलयामन्नार के बीच समुद्र में डूबी प्रवाल द्वीप की एक रेखा है जिससे आदम का पुल कहा जाता है!
- देश के कुल क्षेत्रफल के 10.7% भाग पर ऊंचे पर्वत श्रेणियां हैं! 46% भूभाग पर विस्तृत मैदान पाए जाते हैं!
- भौतिक रचना धरातल के स्वरूप के अनुसार भारत को पांच भागों में बांटा गया है – (1) उत्तरी पर्वतीय मैदान (2) विशाल मैदान (3) प्रायद्वीपीय पठार (4) मरुस्थलीय प्रदेश (5) समुद्र तटीय मैदान!
- हिमालय की उत्पत्ति के संबंध में आधुनिक सिद्धांतों प्लेट विवर्तनिकी है! भू वैज्ञानिकों के मतानुसार जहां हिमालय पहाड़ है, वहां टिथिस नामक उथला समुद्र था!
- गॉडविन ऑस्टिन या K2 काराकोरम की सर्वोच्च श्रेणी है, जो भारत की सबसे ऊंची चोटी है! (topmost point of india)
- अरावली की पहाड़ियां राजस्थान में है! यह सबसे पुरानी चट्टानों से बनी है! इस पहाडी की सबसे ऊंची चोटी माउंट आबू पर स्थित गुरु शिखर है! इसकी ऊंचाई 1,722 मीटर है!
- अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनैमुडी (अनैमुदि) है, जिसकी ऊंचाई 2,906 मीटर है!
- प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोडाईकनाल तमिलनाडु की पालनी पहाड़ियों में स्थित है! शेवराय पहाड़ियां तमिलनाडु राज्य के सेलम में अवस्थित है!
- भारत के समुद्री तटों को पूर्वी एवं पश्चिमी तट के रूप में विभाजित किया जाता है!
- भारत के पूर्वी तटीय भाग इस प्रकार हैं – कन्याकुमारी से कृष्णा डेल्टा तक का तट कोरोमंडल तट, कृष्णा डेल्टा से गोदावरी डेल्टा तक का तट गोलकुंडा तट एवं गोदावरी डेल्टा से लेकर उत्तरी तटीय भाग उत्तरी सरकार तक कहलाता है!
- पारादीप (ओडिशा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश), चेन्नई तूतीकोरिन एवं एन्नोर (तमिलनाडु) आदि भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाह है!
- पुलिकट (चेन्नई),चिल्का (पूरी) तथा कोलेरू (आंध्रप्रदेश) आदि पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख लैगून है!
- भारत के पश्चिमी तट को निम्न भागों में बांटा गया है – गुजरात से गोवा तक का तटीय क्षेत्र कोकण तट, गोवा से कर्नाटक के मंगलुरू तक का तटीय क्षेत्र कैनरा तट, मंगलूर से कन्याकुमारी तक का तटीय क्षेत्र मालाबार तट कहलाता है!
- कांडला (गुजरात),मुंबई (महाराष्ट्र), मार्मागोवा (गोवा),मंगलूर (कर्नाटक), कोच्चि (केरल), न्हावाशोवा (महाराष्ट्र) आदि पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाह है!
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप समूह भारत में स्थित द्वीप समूह है!
- भारत में बैरन तथा नारकोंडम नामक दो प्रसिद्ध ज्वालामुखी द्वीप है! बैरन द्वीप एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जबकि नारकोंडम सुसुप्त ज्वालामुखी है!
- विश्व का सबसे बड़ा ज्ञात नदी द्वीप माजुली असम में स्थित है जिसे ब्रह्मापुत्र की दो शाखाएं मिलकर बनाती है !
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊंची चोटी सैंडल पीक हैं, जिसकी ऊंचाई 730 मी. हैं!
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को 10° चैनल अलग करता हैं!
- व्हीलर दीप ओडिशा के तट पर ब्राह्मणी नदी के मुहाने पर स्थित है! यहां भारत अपने मिसाइल का परीक्षण करता है!वर्तमान में इस द्वीप का नाम अब्दुल कलाम द्वीप रखा गया है!
- गंगा भारत के सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई भारत 2525 किमी है! गंगा नदी का उद्गम उत्तरकाशी जिले में गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी से होता है!
- यमुना, गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी हैं, यमुना की कुल लंबाई 1,350 किमी. हैं! इसका उदगम यमुनोत्री हिमनद से होता हैं और यह प्रयागराज में गंगा में मिल जाती हैं!
आपने इस पोस्ट में भारत का भूगोल ( bharat ka bhugol) के बारे में जाना है इसी प्रकार की पोस्ट पाने के लिए हमसे जुड़े हैं
Thanks sir,
This was really great information.
This is the one of the most helpful tutorials. I really appreciate your work, please keep it up and help others in such a unique way.
Thanks
Thank you❤❤