विश्व की प्रमुख झीलें (Vishwa ki pramukh jile) –
झीले में जलमंडल की अपेक्षातया छोटी इकाइयां होती हैं! सामान्यत एक झील को स्थल खंड पर स्थित जल से भरे गर्त के रूप में परिभाषित किया जाता है! अधिकांश झीलों में पानी का बहाव नहीं होता है यद्यपि इसके अनेक अपवाद भी हैं! अनेक झीले ऐसी भी है जो नदियों के मार्ग में बनी है तथा इनके एक भाग में कोई नदी प्रवेश नहीं कर रही होती है तथा दूसरे भाग से इस झील से नदी निकल रही होती है! विश्व की प्रमुख झीलें इस प्रकार हैं –
[
नाम | संबंधित क्षेत्र | क्षेत्रफल (वर्ग कि. मी.) |
कैस्पियन सागर | रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अज़रबैजान तथा ईरान | 3,71,000 |
सुपीरियर झील | अमेरिका तथा कनाडा | 82,100 |
विक्टोरिया झील | केन्या, युगांडा तथा तंजानिया | 69,484 |
अरल सागर झील | कजाकिस्तान तथा उज़्बेकिस्तान | 68,000 |
हारून झील | स. रा. अमेरिका तथा कनाडा | 59,600 |
मिशीगन झील | स. रा. अमेरिका | 57,800 |
टांगानीका झील | तंजानिया, जांबिया तथा जैरे | 32,900 |
बैकाल झील | रूस | 31,722 |
मलावी झील | मलावी तथा मोजाम्बिक | 29,604 |
ग्रेट स्लेव झील | कनाडा | 28,568 |
ईरी झील | स. रा. अमेरिका तथा कनाडा | 25,670 |
विनीपेग झील | कनाडा | 24,387 |
ओण्टेरियों झील | स. रा. अमेरिका तथा कनाडा | 19,010 |
बाल्खश झील | कजाकिस्तान | 18,260 |
चाड झील | नाइजीरिया, नाइजर चाड तथा कैमरून | 17,800 |
लडौंगा झील | रूस | 17,600 |
ओनेगा झील | रूस | 9,720 |
आयर झील | ऑस्ट्रेलिया | 9,300 |
टीटीकाका झील | पेरू-बोलीविया | 8,300 |
निकारागुआ झील | निकारागुआ | 8,157 |
अथावास्का झील | कनाडा | 7,936 |
रेन्डियर झील | कनाडा | 6,650 |
रूडोल्फ झील | केन्या | 6,405 |
इसिक कुल झील | किर्गिस्तान | 6,280 |
विश्व की प्रमुख झीलें (major lakes of the world in hindi) –
कैस्पियन सागर –
यह विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, इसका क्षेत्रफल 3,71,800 वर्ग किमी है! यह रूस के एशियाई भाग जिसे साइबेरिया कहा जाता है में स्थित है!
बैकाल झील –
बैकाल झील विश्व की सबसे गहरी (1,620) झील है! यह रूस स्थित है! जिसका क्षेत्रफल 31,722 किमी है!
सुपीरियर झील –
सुपीरियर झील मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है! यह अमेरिका तथा कनाडा में स्थित है! इसका क्षेत्रफल 82,100 वर्ग किमी है!
टांगानीका झील –
यह विश्व की सबसे लंबी (660 किमी.) मीठे पानी की झील है! यह विश्व की दूसरी सबसे गहरी (1,436 मी. ) झील है! यह तंजानिया, जांबिया तथा जैरे में स्थित है! इसका क्षेत्रफल 32,900 वर्ग किमी है!
विक्टोरिया झील –
विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है! यह विषुवत रेखा से होकर गुजरती हैं! इस झील से नील नदी का उद्गम होता है! यह तंजानिया और युगांडा के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है!
टिटिकाका झील –
टिटिकाका झील विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौकागम्य झील है। यह झील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल 8,300 वर्ग किमी है!
प्रश्न :- टिटिकाका झील क्या है (titicaca jheel kaha hai)
उत्तर :- टिटिकाका झील विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौकागम्य झील है। यह झील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल 8,300 वर्ग किमी है