विश्व की प्रमुख नहरें (Major canals of the world is in hindi) –
नहर (Canal in hindi) –
नहर एक ऐसा मानव द्वारा निर्मित जलमार्ग होता है, जिसका उपयोग कृषि एवं परिवहन के लिए किया जाता अर्थात नहर जल परिवहन तथा स्थानांतरण के लिए बनाई गई मानव निर्मित संरचना है! विश्व की प्रमुख नहरें प्रकार है-
नाम | स्थान | स्थिति |
स्वेज नाहर | मिस्र | लाल सागर एवं भूमध्य सागर के मध्य |
पनामा नहर | पनामा | कैरेबियन सागर एवं प्रशांत महासागर के मध्य |
मैनचेस्टर नहर | ग्रेट ब्रिटेन | मैनचेस्टर और लिवरपूल के मध्य |
सू नहर | संयुक्त राज्य अमेरिका | सुपीरियर झील को हारून झील से जोड़ती है |
ईरी नहर | संयुक्त राज्य अमेरिका | ईरी झील और मिशिगन झील को जोड़ती है |
कील नहर | जर्मनी | उ् सागर एवं बाल्टिक सागर के मध्य |
उ. सागर नहर | जर्मनी | उत्तरी सागर और एम्स्टर्डम के बीच |
न्यू वाटर वे | जर्मनी | उत्तरी सागर और राटरडम के बीच |
अल्बर्ट नाहर | पश्चिमी यूरोप | एण्टवर्प लीग और वेनेलक्स के बीच |
के. पी. नहर | भारत | आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के बीच |
वोल्गा डॉन नहर | रूस | रोस्टोव एवं स्टालिनग्राड के बीच |
बेलैण्ड नहर | संयुक्त राज्य अमेरिका | ईरी और ओण्टारियो के बीच |
गोटा नहर | स्वीडन | स्टॉकहोम और गुटेनबर्ग के बीच |
बीजिंग-हांग्जो ग्रैंड कैनाल | चीन | पीली नदी और यांग्त्ज़ी नदी को जोड़ता है |
मित्तलैंड नहर | जर्मनी | पश्चिमी और पूर्वी यूरोप के बीच |
व्हाइट सी नहर | रूस | व्हाइट सी और रूस में बाल्टिक सागर के मध्य |
कैलेडोनियन नहर | स्कॉटलैंड | ग्लेन मोर वैली से होकर उत्तर-पूर्वी तट पर इनवर्नेस से पश्चिम में कॉर्पैच तक जाती है। |
खलोंग नहरें | थाईलैंड | मैकलोंग, चाओ फ्राया और थाचिन नदियों के मध्य |
राइन-मेन-डेन्यूब नहर | जर्मनी | काला सागर और अटलांटिक महासागर के बीच |
ह्यूस्टन नहर | संयुक्त राज्य अमेरिका | यह ह्यूस्टन और मैक्सिको की खाड़ी के बीच |
कुरिन्थ नहर | ग्रीस | कुरिन्थ की खाड़ी और सारोनिक खाड़ी को जोड़ता |
विश्व की प्रमुख नहरें (Vishva ki pramukh nahar) –
विश्व की प्रमुख नहरें प्रकार है-
स्वेज नहर (Suez Canal in hindi) –
स्वेज नहर का निर्माण 1869 ई. में हुआ! इसके निर्माण का कार्य एक फ्रांसीसी इंजीनियरिंग फर्दीनन्द-द-लेपेप्स को सौंपा गया था! इस नहर की लंबाई 168 किमी, औसत गहराई 16 मीटर, अधिकतम चौड़ाई 365 मीटर तथा न्यूनतम चौड़ाई 60 मीटर है! 1956 में मिश्र द्वारा इसका राष्ट्रीयकरण किया गया!
पनामा नहर (Panama Canal in hindi) –
पनामा नहर की लंबाई: 82 किमी, चौड़ाई: 150 मी, गहराई: 12 मी.है! इसका निर्माण 1914ई. में हुआ! पनामा नहर पश्चिमी क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, यह अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ती है। नहर पर काम 1881 में शुरू हुआ। 1904 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने परियोजना को अपने हाथ में लिया और 1914 में नहर खोली। परंतु 2000 के बाद उस पर पनामा का अधिकार हो गया!
वोल्गा-डॉन नहर (Volga-Don Canal in hindi) –
यह नहर वोल्गा और डॉन नदी को जोड़ती है! इसकी लंबाई 101 किमी है! इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में प्रारंभ हुआ था।इसको 1952 में खोला गया था! यह पूर्वी यूरोप के समुद्री नेटवर्क को पश्चिम यूरोप से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
कील नहर (keel canal in hindi) –
कील नहर की लंबाई: 98 किमी, चौड़ाई: 100 मी, गहराई: 11 मी. है! यह बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से जोड़ती हैं! इसे यूरोप का सबसे व्यस्त जलमार्ग माना जाता है। यह हाइड्रोलिक संरचना के साथ चलता है और सड़क को 700 किमी. छोटा करता है!
इन्हें भी पढ़ें –
विश्व की प्रमुख जनजातियां एवं उनके निवास