मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम या उपाधियाँ (Madhya Pradesh ke Pramukh vyaktiyon ke Upnam)

madhya pradesh pramukh vayktiy upnam

मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम (madhya pradesh ke pramukh Vayktiyon ke upnam/upadhi –

मध्यप्रदेश अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जन्मस्थली है जिन्होंने अपने कर्म की वजह से प्रसिद्धि हासिल की और इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया, जिनके कारण उन्हें अनेक उपनाम या उपाधियों से जाना जाता है.  मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम के नाम इस प्रकार हैं –

            वयक्ति

       उपनाम / उपाधि

  आचार्य केशव

 कठिन काव्य का प्रेत

  संत सिंगाजी

 मालवा का कबीर

  पाणिनी

 व्याकरणाचार्य

  तानसेन

 संगीत सम्राट

  कालिदास

 भारत का शेक्सपियर

  कुॅंवर चैनसिंह

 मध्यप्रदेश का मंगल पांडे

  स्व. लक्षमणसिंह गौंड

 दादा

  मनु

 रानी लक्ष्मीबाई

 रानी अवंतीबाई

 रामगढ़ की झाॅसी की रानी

 अहिल्या बाई

 लोकमाता / देवी

 चंद्रशेखर आजाद

 शहीद

 अशोक कुमार

 दादा मुनि

 अनिल काकोडकर

 विज्ञान पुरुष

 सैयद मुश्ताक अली

 कैप्टन

 माखनलाल चतुर्वेदी

 एक भारतीय आत्मा

 राजेन्द्र जैन

 भगवान रजनीश / ओशो

 कुंजीलाल दुबे

 मध्यप्रदेश के विधि पुरुष

 विजयाराजे सिंधिया

 राजमाता

 कुशाभाऊ ठाकरे

 भाजपा के पितृ पुरुष

 सुमित्रा महाजन

 ताई

 श्रीनिवास तिवारी

 विंध्य का शेर

 शिवराज सिंह चौहान

 मामाजी 

 प. द्वारिका प्रसाद मिश्र

 आधुनिक चाणक्य

 दिग्विजय सिंह

 दिग्गी राजा

 दामोदर पुरोहित

 सहकारिता पुरुष

 बाबूलाल गौर

 बुलडोजर मंत्री

 अमृतलाल बेगड

 नर्मदा पुत्र

 शंकर लक्ष्मण

 गोली 

अलाउद्दीन खाॅं

 सरोद सम्राट

 लता मंगेशकर

  स्वर साम्रज्ञी

 कामता प्रसाद गुरु

 व्याकरणाचार्य

मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व (madhya pradesh ke pramukh vyaktitva) –

मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तियों के व्यक्तित्व का वर्णन इस प्रकार है-

(1) अटल बिहारी वाजपेयी –

अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 1925 को ग्वालियर में हुआ था! इनकी शिक्षा ग्वालियर एवं कानपुर में हुई! इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया है! जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एक कुशल राजनेता के अतिरिक्त साहित्य में भी रुचि रखते हैं!
मेरी बावन कविताएं नामक काव्य संग्रह को संगीतबद्ध भी किया जा चुका है! इसके अतिरिक्त कविराज की कुंडलियां, मृत्यु अथवा हत्या तथा अमर बलिदान आदि इनकी प्रमुख कृतियां हैं! यह संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री हैं!

(2) विजयाराजे सिंधिया –

इनका जन्म 1919 में सागर में हुआ! इनके बचपन का नाम लेखा देवेश्वरी था, जबकि वे राजमाता के नाम से प्रसिद्ध हुई! इनका विवाह ग्वालियर के महाराज जीवाजी राव सिंधिया से 1941 में हुआ था! यह मैट्रिक पास करने वाली पहली नेपाली महिला थी! राजमाता सिंधिया का देहावसान 25 जनवरी 2001 को हुआ!

(3) सैयद मुश्ताक अली –

यह प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे! इनका जन्म 1914 में इंदौर में हुआ था! 1936 में भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में शतक बनाया था, जो इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया पहला शतक था! इन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं! इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है! यह एम.सी.सी के आजीवन मानद सदस्य थे! 18 जून 2003 को इनका इंदौर में निधन हो गया!

इन्है भी पढें –  

मध्यप्रदेश के प्रमुख जनजाति व्यक्तित्व  

मध्य प्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

मध्यप्रदेश के नगरों के प्राचीन नाम और वर्तमान नाम

मध्यप्रदेश के प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिर

Leave a Comment

error: Content is protected !!