मध्यप्रदेश की प्रमुख गुफाएं (Madhay pradesh ki pramukh Gufae/caves) –
गुफाएँ |
स्थान |
भीमबेटका की गुफाएं |
अब्दुल्लागंज (रायसेन) |
मृगेन्द्रनाथ की गुफाएं |
पाटनी गॉव ( रायसेन) |
भृर्तहरी की गुफाएं |
उज्जैन |
उदयगिरि की गुफाएं |
विदिशा |
बाघ की गुफाएं |
बाघ (धार) |
आजमगढ़ की गुफाएं |
होशंगाबाद |
पाण्डव की गुफाएं |
पचमढ़ी ( होशंगाबाद) |
जटाशंकर गुफाएं |
पचमढ़ी ( होशंगाबाद) |
बिलौना की गुफाएं |
ग्वालियर |
सिद्बचल जैन मंदिर गुफाएं |
ग्वालियर |
सारा-मारू की गुफाएं |
पान गुराडिया (सीहोर) |
मारा की गुफाएं |
सीधी |
शंकराचार्य की गुफाएं |
ओंकारेश्वर ( खण्डवा) |
गोविंदा भागवतपाद गुफाएं |
ओंकारेश्वर ( खण्डवा) |
काजलरानी की गुफाएं |
मांधाता ( खण्डवा) |
देवनाला की गुफाएं |
डिण्डोरी |
माडा की गुफाएं |
सिंगरौली |
रीछगढ की गुफाएं |
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान |
बांधवगढ की गुफाएं |
बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान |
लिखीराज गुफाएं |
मुरैना |
धमनार की गुफाएं |
मंदसौर |
सिद्भबाबा की गुफाएं |
निवाडी |
आल्हा-ऊदल की गुफाएं |
मैहर |
|
|
|
|
मध्यप्रदेश की प्रमुख गुफाएं (Mp ki pramukh gufae)-
भीमबेटका की गुफाएं (Bhimbetka ki gufa)-
भीमबेटका विश्व का सबसे बड़ा गुफा समूह है, जो पूरा पाषाण संस्कृति का उदाहरण है! भीमबेटका को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है! यह रायसेन में स्थित है तथा श्री वाकणकर ने इनका उत्खनन करवाया था!
बाघ की गुफाएं (Bhag ki gufa) –
बाघ गुफाएं मध्य प्रदेश में धार के पास बाघ नामक स्थान पर स्थित है! यह बाघनी नामक छोटी नदी के बाएं तट पर और विंध्यय पर्वत के दक्षिण में ढाल पर स्थित है! बाग की गुफाओं की खोज ड्रैगर फील्ड ने 1818 में की थी!
इन गुफाओं का निर्माण संभवतः पांचवी से सातवीं शताब्दी में हुआ था! यह गुफाएं अपने भित्ति चित्रों के लिए बहुत प्रसिद्ध है! बाघ की गुफाएं भारत के प्राचीन स्वर्णिम युग की अद्वितीय देन है! इन गुफाओं में बुद्ध, बोधिसत्व के चित्र के अतिरिक्त, राजदरबार, संगीत दृश्य, पुष्पमाला आदि का चित्रण महत्वपूर्ण है!
भर्तृहरि की गुफाएं (bharthari ki gufa) –
भर्तृहरि की गुफाएं शिप्रा नदी के तट पर स्थित है ऐसा ऐसा माना जाता है कि यहां राजा भर्तृहरि ने तपस्या की थी! यह गुफा उज्जैन शहर के बाहर सुनसान इलाके में स्थित है! यहां की छत बड़े-बड़े पत्थरों के सहारे टिकी हुई है! गुफा के अंत में राजा भर्तृहरि की प्रतिमा है! यहां कुल 9 गुफाएं हैं, जो खंडित हो चुकी है!
आदमगढ़ की गुफाएं (adamgad ki gufa) –
आदमगढ़ मध्यप्रदेश के होशंगाबाद नगर से 2 किमी दूर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है! आदमगढ़ एक अति प्राचीन स्थान है! यहां प्राचीन पत्थरों पर की गई चित्रकारी के लिए आदमगढ़ बहुत प्रसिद्ध है! आदमगढ़ पहाड़ियों में गुफाओं में की गई चित्रकारी में पाषाण युगीन सभ्यता के अवशेष आसानी से देखे जा सकते हैं!
आदमगढ़ की पहाड़ियों में बने चित्रित चट्टान आश्रय पाषाण काल तथा मध्य पाषाण काल के हैं! आदमगढ़ की विश्वविख्यात चित्रित शैलकृत गुफाएं हैं!
उदयगिरि की गुफाएं (udaygiri ki gufa) –
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में उदयगिरी की गुफाएं स्थित है! इन गुफाओं को पहले नीचैगिरी के नाम से जाना जाता था! यहां पर 20 गुफाएं हैं जो हिंदू और जैन मूर्ति कार्य के लिए प्रसिद्ध है!
मूर्तियां विभिन्न पौराणिक कथाओं से संबंद्ध है और अधिकांश गुप्तकालीन है! गुफा नंबर 1 को सूरज गुफा कहा जाता है और गुफा नंबर 5 को वराह गुफा कहा जाता है!
पांडव की गुफाएं (pandav ki gufa) –
पंचमढ़ी में स्थित पांडव गुफाएं पांच छोटी पहड़ियों का समूह है! ऐसा माना माना जाता है कि अपने वनवास काल के दौरान पांडवों ने यहां शरण ली थी! पांडव गुफा प्राकृतिक रूप से खुदी हुई सुंदर गुफाएं हैं! इन गुफाओं का आकार छोटा है! तुलनात्मक रूप से बड़ी गुफा जिसमें हवा का पर्याप्त प्रवाह है उसे द्रोपदी कुटि या गुफा कहा जाता है!
माडा की गुफाएं (mada ki gufa) –
माडा की गुफाएं सिंगरौली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है! यह बैढ़न तहसील से 32 किमी.की दूरी पर है! इन गुफाओं में सातवीं एवं आठवीं सदी की तारीख मिलती है!
इन गुफाओं में चट्टानों को काटकर आर्किटेक्चर बनाई गई है जो न केवल सुंदर उदाहरण है, बल्कि शास्त्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है! इन गुफाओं को विवाह माडा, गणेश माडा, जलजालिया माडा आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है, जो गुफाओं की एक श्रृंखला से मिलकर बनती है!
बिलौवा गुफाएं (bilova ki gufa) –
बिलौवा गुफा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित है! इन गुफाओं का निर्माण काल 11 वीं से 12 वीं शताब्दी के मध्य है! बिलौवा की गुफाओं में शैल कृतियों प्रतिमाएं हैं! यहां पर सिद्धेश्वर मंदिर स्थित है जिसमें पहाड़ों के अंदर से भदावना तक प्राचीन काल की गुफाएं है!
आपने इस आर्टिकल में (Madhay pradesh ki pramukh Gufae) के बारे में जाना. इसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे
इन्हें भी पढ़ें –
मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल ( Madhya Pradesh ke Parytan sthal