Table of Contents
show
हिमालय का प्रादेशिक विभाजन (Himalaya ka Padeshik Vibhajan)-
भाग |
लंबाई |
विस्तार |
पंजाब हिमालय |
560km |
सिंधु एवं सतलज नदियों के मध्य |
कुमायूँ हिमालय |
320km |
सतलाज एवं काली नदियों के मध्य |
नेपाल हिमालय |
800km |
काली एवं तीस्ता नदियों के मध्य |
असम हिमालय |
720km |
तीस्ता एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मध्य |
प्रादेशिक विभाजन के आधार पर हिमालय को चार भागों में बांटा जाता है, हिमालय का प्रादेशिक विभाजन (Himalaya ka Padeshik Vibhajan) इस प्रकार है –
(1) पंजाब हिमालय –
यह हिमालय का सबसे पश्चिमी भाग है, जो सिंधु और सतलज नदियों के मध्य में लगभग 560 किमी.लंबाई में विस्तृत पर्वतीय भाग है. यह पर्वतीय भाग कश्मीर तथा हिमाचल हिमालय में विभक्त है. पीरपंजाल, लद्दाख काराकोरम, जास्कर व धोलावीरा इसकी प्रमुख श्रेणियां हैं!
कश्मीर हिमालय जम्मू कश्मीर राज्य में लगभग 3.5 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है. कश्मीर हिमालय का लद्दाख प्रदेश एक शीत मरुस्थल है! हिमाचल हिमालय का क्षेत्रफल 4,500 वर्ग किमी है, हिमाचल प्रदेश में दीर्घ हिमालय, लघु हिमालय तथा शिवालिक तीनों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है!
(2) कुमायूॅं हिमालय –
यह सतलज तथा काली नदियों के मध्य में लगभग 320 किमी.की लंबाई में विस्तृत पर्वतीय है, जिसका क्षेत्रफल 38,000 वर्ग किमी. है! नंदादेवी इसका सर्वोच्च शिखर है. सतलज एवं काली नदिया इसकी पश्चिमी तथा पूर्वी सीमाएं बनाती हैं!
मसूरी, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार तथा हेमकुंड साहिब आदि तीर्थस्थल कुमायूं हिमालय में स्थित है!
(3) नेपाल हिमालय –
यह हिमालय का सबसे लंबा भाग है, जो काली एवं तीस्ता नदियों के मध्य में लगभग 800 किमी.की लंबाई में स्थित है. इसका अधिकांश भाग नेपाल देश में विस्तृत है तथा कुछ भाग भारत के सिक्किम राज्य में है तथा कुछ क्षेत्र प. बंगाल में है!
विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट नेपाल हिमालय में स्थित है.माउंट एवरेस्ट के अलावा कंचनजंगा, मकालू, धौलागिरि, तथा अन्नपूर्णा यहां की प्रमुख पर्वतीय चोटियां है!
(4) असम हिमालय –
हिमालय का सबसे पूर्वी भाग है तथा इसका विस्तार पश्चिम में तिस्ता से लेकर पूर्व में ब्रह्मपुत्र के मध्य में 720 किमी.और क्षेत्रफल 67,500 वर्ग किमी. है.इस भाग में हिमालय की ऊंचाई अन्य भागों से कम है!
इन्हें भी पढ़ें –
हिमालय पर्वत श्रृंखला का विस्तार से वर्णन कीजिए